उन्हेल-नागदा: खाद्य सुरक्षा विभाग का मावा व घी कारोबारियों पर छापा, नमूने भोपाल लैब भेजे; अवसर स्वीट्स की शुद्धता की हुई सराहना 🥛🧈🔍
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा और बी.एस. देवलिया की टीम ने उन्हेल और नागदा में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच दल ने जैन ट्रेडिंग कंपनी (उन्हेल) से मावा के 2 नमूने, आंजना दूध डेयरी (दिदियाखेड़ी) से मावा के 2 व दूध का 1 नमूना, नागदा में विनोद कुमार व सांवलिया मावा भंडार से मावा तथा पाल डेयरी से घी का नमूना जब्त कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा। प्राथमिक स्तर पर किया गया बोडिन (Baudouin) टेस्ट संतोषजनक पाया गया। वहीं उन्हेल स्थित 'अवसर स्वीट्स' पर रैपिड किट से की गई जांच में सभी मिठाइयां पूर्णतः शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण पाई गईं, जिस पर खाद्य अधिकारियों ने दुकानदार की स्वच्छता और मानकों के पालन की सराहना की।
#UjjainNews #FoodSafetyDepartment #NagdaNews #