उज्जैन: यात्री सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा अभियान, बसों में पैनिक बटन, VLTD और इमरजेंसी विंडो की सघन जांच 🚌🚨🛡️
उज्जैन शहर और अंतरजिला मार्गों पर संचालित यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की सुनिश्चितता के लिए यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। डीएसपी (यातायात) उमाकांत चौधरी एवं यातायात निरीक्षक सुदर्शन खरे के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), पैनिक बटन, स्पीड लिमिटेशन डिवाइस (SLD), अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) और प्राथमिक उपचार बॉक्स की कार्यशीलता की बारीकी से पड़ताल की। इसके साथ ही इमरजेंसी विंडो, वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी और चालक-परिचालक की निर्धारित यूनिफॉर्म व लाइसेंस की जांच करते हुए कमियां मिलने पर कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी बस ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि वे यात्री सुरक्षा से कोई समझौता न करें और नियमानुसार सभी उपकरण तत्काल दुरुस्त कराएं।
#UjjainNews #TrafficPoliceUjjain #PassengerSafe