उज्जैन: पंजाबी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की प्रार्थना
करवा चौथ के पावन पर्व पर उज्जैन में पंजाबी महिला समिति द्वारा एक निजी होटल में विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजी समिति की महिलाओं ने विधि-विधान से करवा माता का पूजन-अर्चन कर अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। भारतीय संस्कृति और लोक-परंपरा के उल्लास से सराबोर इस उत्सव में महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं देकर त्योहार की खुशियां बांटीं।
#UjjainNews #KarwaChauth #PunjabiMahilaSamiti #FestiveCelebration #DharmikUjjain