लखीसराय: लखीसराय में भामाशाह जयंती पर साहू समाज ने किया कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे लखीसराय में तैलिक पंचायत भवन में भामाशाह की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसकी अध्यक्षता तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया जबकि संचालन गोपी साहू द्वारा किया गया. मौके पर भामाशाह जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, समर्पण, वीरता एवं पराक्रम को याद किया तथा आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया.