मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में छात्रों के निलंबन के विरोध में संयुक्त छात्र संगठन ने प्रति जलाकर आक्रोश जताया
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों से निलंबित किए जाने पर छात्र संगठनों में अाक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को संयुक्त छात्र संगठन ने कुलपति कार्यालय के बाहर निलंबन पत्र को जला कर विरोध जताया।