मधेपुरा: BNMU में छात्रों के निलंबन के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने हाथ में जंजीर लगाकर प्रदर्शन किया
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलानुशासक कार्यालय के समक्ष हाथ में जंजीर लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्र नेताओं ने कुलानुशासक को हटाने की भी मांग की।