मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में कृषि टास्क फोर्स की हुई बैठक, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में शुक्रवार को डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही आत्मा योजना, पशुपालन, मत्स्य एवं गव्य विकास एवं टाॅस्क फोर्स के सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिया।