मधेपुरा: बालम गांव में मनिया देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मधेपुरा सदर प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया के बालम गांव वार्ड नं 7 में मनिया देवी पति सनोज साह की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत। वही मनीया देवी के भाई ने पति के ऊपर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप। सदर थाना के पुलिस ने मृतका की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को डेड बॉडी सौंपा।