मधुबनी गोलीकांड के आरोपी ASI की लाश मिली, सैनिक पिता पर भी हत्या का आरोप
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में ग्रामीण की हत्या और तीन लोगों को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार निलंबित ASI चंद्रमोहन सिंह का शव गुरुवार रात मिला।
मधुबनी में ही शव मिलने की सूचना के बाद उसके पैतृक गांव चिलहरी में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। इस मामले में गांव के लोग कुछ बोलने से परहेज करते दिखे।
परिवार के लोग शव लाने के लिए मधुबनी रवाना हो गए हैं। घर पर मौजूद महिलाएं इस घटना पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं दिखीं।
#Madhubani #BiharNews #Buxar #ASI #CrimeNews #MadhubaniFiring #BJP #AAP #CONGRESS #MurderCase #BiharPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #PoliceNews