नबीनगर: उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलनी ईंट भट्ठा के समीप से पुलिस ने 192 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक किया जब जब्त,तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी ईंट भट्ठा के समीप से 192 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगता ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.