नबीनगर: सिंचाई कॉलोनी के पास से पुलिस ने ऑटो से 103.375 लीटर शराब और 35 लीटर स्पिरिट किया बरामद, तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी के पास से ऑटो से 103.375 लीटर शराब और 35 लीटर स्पिरिट बरामद किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर ऑटो और शराब छोड़कर फरार हो गए. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी तर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.