नबीनगर: झरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी
टंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति इस गांव निवासी राकेश कुमार सिंह है. जख्मी राकेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना टंडवा थाना की पुलिस को दी गई है.