भादरा: ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर दिया गया जोर
भादरा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक भादरा की बैठक शुक्रवार को सुबह 11बजे होटल परास्ता में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पुनियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपजिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, आशा सुपरवाइजर सहित ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।