*युवा भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा ने खिलाड़ियों के लिए किया वाटर कूलर भेंट*
सूरतपुरा 23 अगस्त रविवार
सूरतपुरा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पिछले कई वर्षों से खेल रहे खिलाड़ियों ओर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा ने पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भेंट किया है । गौरतलब है कि बीती 15 अगस्त को युवाओं ने ग्राउंड में पीने के पानी की व्यवस्था करने ओर खेल मैदान में ट्रैक निर्माण की मांग रखी थी । गांव के युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा ने खिलाड़ियों ओर युवाओं की मांग ध्यान में रखते हुए जल्द दोनों काम पूरा करने का वादा किया । रविवार को खेल मैदान के नजदीक बने भवन में वाटर कूलर स्थापित करवा दिया इस मौके सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा के छोटे भाई अनिल बेनीवाल ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया । खेल मैदान में ट्रैक निर्माण का कार्य भी लगातार प्रगति पर है इस दौरान उपस्थित गांव के युवाओं खिलाड़ियों ने भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा का आभार व्यक्त करते हुए उनके किए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल ने संदेश देते हुए कहा कि गांव के जो युवा भर्तियों की तैयारी करते हैं, खेल मैदान में किसी भी प्रकार के खेल टीम में भाग लेते हैं उनके लिए वो हमेशा तैयार मिलेंगे । बेहतर खेल मैदान से युवाओं को बेहतरीन मंच मिलेगा वो अपने आपको साबित कर पाएंगे और आने वाली भर्तियों में नौकरी लगेगे । खेल मैदान के निर्माण से युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ मन ओर तन से गांव के विकास ओर समाज में अपना सकारात्मक योगदान देंगे ।