समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-825,
दिनांक 24 जून 2026
===================
श्रीअंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लगातार आपने -अपने
प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि अखाड़ा एवं जुलूस के लिए निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकले इसके लिए आवश्यकता अनुसार बैरीकेडिंग करने एवं ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया। पर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सभी संवेदनशील स्थलों एवं मुख्य चौक चौराहों तथा मार्गो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
समाहरणालय परिसर स्थित पूर्व से जिला नियंत्रण संचालित एवं अधिष्ठापित है जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। अखाड़ा एवं जुलूस की वीडियो ग्राफी करायी जाएगी तथा ड्रोन के माध्यम से गहन निगरानी कराया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से बड़े-बड़े मकानों के छतों की निगरानी की जाएगी।
अखाड़ा एवं जुलूस के निर्धारित रूट की मरम्मती एवं विद्युत तार को दुरुस्त एवं साफ सफाई तथा लाइटिंग आदी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई है।मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा डीएसपी यातायात को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर यातायात सुचारू एवं सुगम हो इसके लिए पूर्व तैयारी बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना सुनिश्चित करें। इसके लिए लगातार भ्रमणशील रहें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व में खलल उत्पन्न करने वाले तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सौहार्द पूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यकों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या:06454-243000/242310/241555 है।जिला पदाधिकारी द्वारा नियंत्रण कक्ष के सभी वरीय पदाधिकारियों को लगातार गतिशील रहकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा डीएसपी यातायात, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 24, 2026