।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- 823
दिनांक:-24/06/2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी एवं डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
ज्ञातव्य हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व दिनांक 25 जून से 26 जून 2026 को मनाया जाएगा ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जिले भर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं।
मुहर्रम पर्व के अवसर पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित की गई है।
साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई,सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था,अग्निशमन दस्ता, नियंत्रण कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बाहरी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु ड्रॉप गेट/नाका पर जांच अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जाएगी, साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
जिले भर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि घटना होने से पूर्व त्वरित नियंत्रण किया जा सके ।
साथ ही साथ जिला नियंत्रण कक्ष के संख्या
:-06454-243000/242310/241555 पर भी सूचना दे सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खल्ल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा ।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस का लाइसेंस अनिवार्य होगा ।
आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा ।लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेगे तथा दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें। जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।
यह लाईसेंस किसी भी प्रकार के ऐसे गाने/बजाने/प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता है, जो पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है।जुलूस का उल्लेखित स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर रूके बिना अपने प्रारम्भिक स्थान से गंतव्य स्थान तक उचित गति से लगातार आगे बढ़ेगा।
डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जाएगा।लाईसेंसधारी ही लाउडस्पीकर के माईक एवं गाने-बजाने के नियंत्री होगें तथा पूर्ण रूप से इसके जिम्मेवार होगें। घातक अस्त्र-शस्त्र तथा तलवार,मल्ला बरछी,कुल्हाड़ी, फरता,हॉकी स्टीक एवं कटार इत्यादि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।नियत समय में जुलूस का विसर्जन किया जाएगा।
ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 06:00 बजे के बीच नहीं करेगें।
लाईसेंसधारी के सभी सदस्य जुलुस के साथ रहेगें एवं अपना आई०डी०/आधार साथ रखेंगे।
जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने हेतु मुंह को ढककर नहीं रखेंगे।
.जिस रूट एवं स्थान से जुलूस निकलेगा या खेलेगा वहाँ कोई अवशेष या समान नहीं छोड़ेगे।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। अतः नशीले पदार्थ जैसे शराब ताडी,गंजा आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है। अगर नशायुक्त व्यक्ति पकडे जाते है तो नशा युक्त व्यक्ति के साथ-साथ आयोजन कर्ता पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए उपस्थित जिला शांति समिति के माननीय सदस्यगणों ने अपने-अपने सुझाव दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी नियमों एवं शर्तों का अक्षरशः पालन किया जाएगा ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों तथा शान्ति समीति के माननीय सदस्यगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 24, 2026