टेहरोली: टोड़ीफतेहपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री, एसडीएम से आर्थिक सहायता दिलाने की की मांग
तहसील क्षेत्र के तोड़ीफतेहपुर में बीते 27 अगस्त को नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। अचानक आई बाढ़ के पानी से कई दुकानदारों का सामान बर्बाद हो गया, जबकि कई लोगों के मकान भी धराशायी हो गए। बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने पीड़ितों से मुलाकात की