ऑटो चालक की हैवानियत की कहानी, सुनिए पीड़ित छात्रा के पिता की जुबानी
आरा में 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के मामले में उसके पिता ने घटना की पूरी कहानी बताई। पिता के मुताबिक, कंप्यूटर क्लास से लौटते वक्त सुनसान रास्ते पर ऑटो चालक ने छात्रा से बदसलूकी की और गाड़ी रोकने से इनकार कर दिया। घबराकर छात्रा ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर में चोट लगी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
#Ara #Bhojpur #BiharNews #CrimeNews #StudentSafety #WomenSafety #AraNews
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2026