अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने और आरा स्टेशन पर प्रतिमा लगाने की मांग
आरा (भोजपुर):
भोजपुर समाहरणालय परिसर स्थित अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह उद्यान में 28 सितंबर को अमर शहीद कवि कैलाशपति सिंह की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल मौर्य के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी.डी. सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों व मीडियाकर्मियों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2026