वोट की रक्षा के लिए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने निकाला विरोध मार्च
आरा: वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सख्त रुख के तहत आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से समाहरणालय स्थित आंबेडकर चौक तक विशाल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर हिस्सा लिया।
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2026