छतरपुर में अवैध शराब के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फोरलेन हाईवे पर 84 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी BSF का जवान निकला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।,मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा महोबा ब्रिज के पास रेड करके अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। 84 बोतल, करीब 63 लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।,सीएसपी ने बताया कि आरोपी रमाशंकर तिवारी BSF में आरक्षक के पद पर काम करता है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर