छतरपुर धनतेरस पर छतरपुर पुलिस ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस ने गुम हुए 20 से ज्यादा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।शहर के अंदर अलग-अलग समय पर विभिन्न टच स्क्रीन और एंड्रॉयड मोबाइल फोन गुम हुए थे,जिनकी शिकायत थानों पर प्राप्त हुई थी एसपी के निर्देशन में अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही थीं।,शहर के तीनो थानो की टीमों ने पिछले करीब एक महीने में 5 लाख रुपये मूल्य के करीब 20 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। जो आज धनतेरस को उनके ओनर्स को बुलाकर वितरित किए गए हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर