धनतेरस पर कलेक्टर मृणाल मीना ने 23 कर्मचारियों को सौंपे पदोन्नति आदेश
19 भृत्यों को सहायक ग्रेड-3 सहित 4 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर मिली पदोन्नति
छतरपुर धनतेरस के शुभ अवसर पर कलेक्टर मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जिले के 23 कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश सौंपकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में कलेक्ट्रेट सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 19 भृत्यों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 4 अन्य भृत्यों को माल जमादार, बस्तावरदार एवं दफ्तरी के पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस दौरान एडीएम विनय द्विवेदी उपस्थित रहे। इसके पूर्व 36 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के पद पर कलेक्टर द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया था।