बलिया में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रशिक्षु एसडीओ ने बाढ़ पीड़ितों से की अपील
बलिया बेगूसराय
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सह बलिया एसडीओ अजय यादव ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पटना एवं जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। जो वर्ष 2016 में आई बाढ़ की स्थिति बन सकती है। उन्होंने दियारावासियों को मवेशियों के साथ ऊंचे स्थान पर शरण लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि बीडीओ एवं सीओ को माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया । एसडीओ ने बताया कि मवेशियों के लिए पशु चारा की व्यवस्था की जा रही है जो जिला प्रशासन द्वारा भेजा जा रहा है।उन्होंने घाट पर स्नान नहीं करने, क्षमता के अनुसार नाव पर सवारी चढ़ाने एवं रात्रि में नाव का परिचालन बंद रखने का निर्देश दिया है। जलस्तर में वृद्धि होने पर निचले स्थल पर रहने वाले को प्रशासन द्वारा स्कूल या बांध पर आश्रय देने एवं उसके खाने पीने, लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कठिनाई होने पर डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सीओ के मोबाइल पर सूचना देने की अपील की है। एसडीओ ने बताया कि चेचियाही बांध पर तीन नावें एवं चेचियाही से मीरअलीपुर के लिए दो नावें आवंटित की गई है। जल्द ही आवश्यकतानुसार नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिला से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। सभी घाटों पर चौकीदार एवं मजिस्ट्रेट की प्रति नियुक्ति की जा रही है। बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा की दृष्टिकोण से लोगों से पानी में मोबाइल से रील नहीं बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बाढ प्रभावित लोगों के लिए तुलसीटोल, सादीपुर एवं मीरअलीपुर बांध पर चिकित्सक एवं प्रयाप्त दवा की भी उपलब्धता रहेगी। विशेष परिस्थिति में पंचायत के मुखिया एवं विधायक से बाढ़ की समस्या संबंधी सूचना भेजवाने का भी आग्रह किया है।
#flood #floodarea #Begusarai #begusaraibihar #bihar #HindiNews #BreakingNews #usa #USATrends #usareels #USAREELSVIRAL #usareelseries #usareelsonline