काराकाट: काराकाट में 22 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा
Karakat, Rohtas | Aug 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काराकाट प्रखंड में भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाने की दिशा में पहल की गई। शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने 22 भूमिहीन परिवारों के लाभार्थियों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया। सीओ ने बताया कि मोथा, दनवार, बाराडीह समेत विभिन्न पंचायतों के लोग शामिल है।