सागर नगर: सागर: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज मंगलवार से प्रारंभ हुई। आज प्रथम प्रश्न-पत्र हिंदी का आयोजन सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक किया गया। परीक्षा के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिला पंचायत CEO विवेक केव्ही ने भी केन्द्रो का निरीक्षण किया।