सागर नगर: सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध, राधा तिराहे पर किया गया चक्काजाम
शहर के राधा तिराहे से लेकर डिंपल पैट्रोल पंप तक नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर दुकानों और मकान पर चलाए जा रहे बुलडोजर के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। नगर निगम की कार्यवाही के खिलाफ अब व्यापारियों सहित आसपास के रहवासियों ने मोर्चा खोलते हुए मंगलवार दोपहर 1 बजे शहर के बीचों बीच राधा तिराहे पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।