सागर नगर: पटकुई में होटल व्यवसायी द्वारा नाले पर अतिक्रमण करने का आरोप, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में की गई शिकायत
सागर कलेक्टर कार्यालय में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई की जाती है। ग्राम पंचायत पटकुई के सरपंच प्रतिनिधि विशाल गुरु नाले पर अतिक्रमण की समस्या से परेशान होकर दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जनसुनवाई में ग्राम पटकुई मैं खसरा नंबर 118 मैं शासकीय नाले पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।