सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब जब्त की
कोतवाली थाना पुलिस ने पुरख्याउटौरी से स्कूटी से अवैध शराब ले जाते हुए एक आरोपी को पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के पास से एक पेटी देशी लाल मसाला अवैध शराब जब्त की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि एक युवक स्कूटी क्रमांक एमपी 40 एस 6302 से अवैध शराब लाने ले जाने का काम कर रहा है