सागर नगर: रिंग रोड निर्माण पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में दिया आवेदन
रिंग रोड के निर्माण में लेहदरा, आमेट, रजौआ बदौना के बड़ी संख्या में छोटे किसानों की अधिकतम भूमि अधिकरण की जा रही है। जिसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे किसान इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया है और इस रिंग रोड निर्माण पर रोक लगाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।