नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को सुबह 11:00 करीब सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसपी डॉक्टर ऋषिकेश मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।