संभल: जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के आदेश से संभल में मची खलबली, 16 निष्क्रिय समूह सखियों को हटाने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद को स्वयं सहायता समूह के गठन और परिवार स्तुतिकरण के लक्ष्य के समक्ष जनपद की प्रगति खराब होने पर जनपद में समूह गठन परिवार के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित न करने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 समूह सखियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी जगह पर नए सखियों को जोड़ा जाएगा।