आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में लंबित सुलहनीय मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अद्यतन सूची एवं जमा राशि का विवरण उपलब्ध कराने तथा पक्षकारों को समय रहते सूचित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat