भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किला रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय जीनगर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक प्रहलाद चौहान, छगनलाल टांक, प्रहलाद रॉय गहलोत, चंद्रप्रकाश टांक, अंबालाल चितारा, नवरतन जीनगर मौजूद रहे।