डिंडौरी: मां नर्मदा के शंकर घाट पर कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने चलाया मैया अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
डिंडौरी के मां नर्मदा की शंकर घाट में कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया सहित अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मां नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8:00 बजे से कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मां नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया ।