*पंचायती राज आम चुनाव-2026*
*पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न*
*पांच पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में अंतिम मतदान 81.13 प्रतिशत*
*सरपंच व पंच पदों के लिए मतगणना सुचारु रूप से जारी*
डीडवाना-कुचामन, 5 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जिले की पांच पंचायत समितियों ईटावा बामनिया, मकराना, नावां, परबतसर एवं पीलवा की 130 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। अंतिम मतदान प्रतिशत 81.13 रहा है और मतदान बाद मतगणना का कार्य सुचारु रूप से जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अवधेश मीना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
उन्होंने बताया कि ईटावा बामनिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में अंतिम मतदान 81.22 प्रतिशत, मकराना की 25 ग्राम पंचायतों में 79.01 प्रतिशत, नावां की 31 ग्राम पंचायतों में 81.78 प्रतिशत, इसी प्रकार से परबतसर की 24 ग्राम पंचायतों में 81.42 प्रतिशत तथा पीलवा की 24 ग्राम पंचायतों में 82.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।