मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मदनपुर पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब 04 बजे नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी रज्जू पुत्र गनेश 20 वर्ष निवासी जिला सागर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।