नाथनगर: पासीटोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने की पत्थरबाजी, तीन पुलिसकर्मी घायल
ललमटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एस ड्राइव पर पासीटोला में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान पुलिस पर महिलाओं ने पत्थरबाजी की जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल है। इस मामले में 10 महिला, पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब पुलिस टीम 20 लीटर से ज्यादा शराब बरामद कर एक महिला को हिरासत में लेकर थाने ल रही थी।