कोडरमा: वित्त मंत्रालय के निर्देश पर कोडरमा बेकोबर साउथ पंचायत में जन-कल्याण शिविर आयोजित
बेकोबर साउथ पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन मंगलवार 12 बजे किया गया। इस शिविर का संचालन नोडल बैंक – केनरा बैंक (झुमरी तिलैया शाखा) द्वारा किया गया। शिविर में एलडीएम कोडरमा बिमलकांत झा के मार्गदर्शन में बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।