बहराइच: बहराइच जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए की गई मॉकड्रिल, अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई: सीआरओ ने दी जानकारी
गुरुवार को जनपद बहराइच में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बता दे कि जनपद बहराइच की चार तहसीलें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ की आपदा से बचने के तरीके बताए गए। इस दौरान सीआरओ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है की बाढ़ को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।