बहराइच: पच पकड़ी के पास रेप केस के आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना के अभियुक्त अजमेर पुत्र गुलाम वारिश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अजमेर नेपाल भागने की कोशिश कर रहा थ। तभी मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज जारी है।