बहराइच: भग्गापुरवा मोड़ के पास निजी क्लीनिक के ऑपरेशन थिएटर में फंदे से लटका मिला स्टाफ नर्स का शव
बहराइच जिले में युवक ने निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी तो स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाली थी।