बहराइच: लखैय्या गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हाथ में दगा गोला, गंभीर घायल, इलाज जारी
बहराइच एक घर में बेटी के जन्म पर छठ भोज का आयोजन था। जिसमें मधुर संगीत के बीच आतिशबाजी चल रही थी। इसी दौरान एक गोला हाथ में ही युवक के दग जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। घायल को आनन फानन में एंबुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। रूपईडीहा थाने के लखैय्या गांव के रामू के घर में बेटी हुई थी।