उमरेठ: उमरेठ के कोठार में बाजार अतिक्रमण पर ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत, हटाने की मांग
उमरेठ की ग्राम पंचायत कोठार में दुर्गा मंदिर और बाजार की जमीन की जमीन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकडता जा रहा है। गांव के पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने इस मामले में बुधवार को विधायक सोहन बाल्मिक से शिकायत की। शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। कोठार में ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक स्थल बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर के आस पास अतिक्रमण किया जा रहा है।