उमरेठ: पहलीं पायरी शिवालय में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 19वें वर्ष भी शिव सेवक समिति कर रही भंडारा
पहलीं पायरी शिवालय में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। महादेव यात्रा के पहली पायरी मंदिर में लगातार 19 वें वर्ष भंडारा किया जा रहा है। शिव के सेवक भंडारा समिति आयोजन कर रही है। हजारो मेला यात्री रोजाना भंडारा ग्रहण कर रहे है। 24 घंटे भंडारा कराया जा रहा है। शनिवार को पांच बजे सैकडों भक्तों ने भंडारे से भोजन ग्रहण किया।