दीपावली की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गईं! छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम स्थित टीला एनीकट में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रायपुर से अपने गांव लौटते समय परिवार की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सवाल यही है… आखिर इस परिवार की दीपावली इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गई?
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#rajim #chhattisgarhupdate24 #raipur #chhattisgarh #korba
Korba, Korba | Nov 9, 2026