मध्य प्रदेश के शहडोल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास स्थित तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम चार युवक तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस का गश्ती वाहन पहुंचा, जिसे देखकर चारों युवक घबराकर तालाब में कूद गए।
हादसे में दुर्गेश, समीर और गौरव वंशकार की डूबने से मौत हो गई, जबकि चौथा युवक पुष्पेंद्र उर्फ पंकज किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा।
सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। वहीं अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर परिजनों ने जमकर नाराजगी जताई।
सवाल यह है कि आखिर पुलिस को देखकर युवकों ने तालाब में छलांग क्यों लगाई?
#shahdol #chhattisgarhupdate24 #viral #shahdolmp18 #news
Korba, Korba | Nov 10, 2026