पटना ग्रामीण: ललित नारायण मिश्र संस्थान में CM नीतीश कुमार ने स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में 2.87 करोड़ रुपये की लागत के एनेक्सी भवन, 4.90 करोड़ रुपये की लागत के वार्डेन ब्लॉक तथा 5.33 करोड़ रुपये की लागत के स्टार्टअप ब्लॉक का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।