पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे
BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल किया। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार सुन नहीं लेती और जब तक उनका सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जाता तब तक वह लोग भूख हड़ताल जारी रखेंगे। भूख हड़ताल के दौरान महिला अभ्यर्थी भी नजर आई।