पटना ग्रामीण: जगनपुरा में बाइक सवार तीन अपराधियों ने की फायरिंग, एक व्यक्ति गोली लगने से घायल
जगनपुरा में बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार की सुबह करीब 10:30 फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार दोपहर 12:32 बजे मामले की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉक्टर के रामदास ने दी है।